फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: काजल ने जीती बुजुर्गों के सम्मान में हुई 100 मीटर दौड़

विज्ञापन
पदक विजेता ​खिलाड़ी प्राचार्य व अति​थियों के साथ। स्रोत : महाविद्यालय
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। गांव मुरथल की एजुकेशनल एवं स्पोर्ट्स सोसाइटी की ओर से ताऊ देवी लाल राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय में आंतिल चौबीसी बुजुर्ग सम्मान समारोह के उपलक्ष्य में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। इसमें रस्साकशी में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा स्वीटी, संतोष, नैंसी, जूली, दीपा व काजल और बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नितेश कुमारी, प्रीति, वर्षा, गीतिका व तमन्ना ने द्वितीय स्थान पाया।
100 मीटर दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा काजल ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा नितेश कुमारी ने द्वितीय व प्रीति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मटका दौड़ में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा मन्नू ने द्वितीय और म्यूजिकल चेयर में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा अल्का ने द्वितीय स्थान पाया।
विज्ञापन

सभी विजेता छात्राओं को कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान, मुरथल एजुकेशनल एवं स्पोर्ट्स सोसाइटी के सदस्य विजेंद्र पहलवान, चौधरी बज्जे सिंह, रिटायर्ड कुश्ती कोच नरेंद्र आंतिल, रिटायर्ड पीजीटी अध्यापक शमशेर, डॉ. राजेंद्र व इकबाल ने ट्रॉफी एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर वाणिज्य विभाग के एसोसिएट प्रो. डॉ. सुशीला, गणित विभाग की असिस्टेंट प्रो. डॉ. सविता, शारीरिक शिक्षा की प्रवक्ता डॉ. सुनीता रानी, अंग्रेजी विभाग के प्रवक्ता नितिन आंतिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें