फोटो 34- अंतरराष्ट्रीय आइकॉन अवाॅर्ड से सम्मानित सोनीपत के गांव भूर्री निवासी काजल कौशिक। स्रोत
सोनीपत। गांव भूर्री निवासी काजल कौशिक को ऑनलाइन माध्यम से 18 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय आइकॉन अवाॅर्ड से सम्मानित किया गया। समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य करके काजल ने जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, अध्यापकों को दिया जिन्होंने कदम-कदम पर उनका साथ दिया।
पिता जगमोहन कौशिक ने बताया कि इससे पहले इन्हें स्वयंसेविका के रूप में हिंदुस्तान आइकॉन अवाॅर्ड व एनएसएस राष्ट्रपति अवाॅर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। काजल कौशिक को वर्ष 2021 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एनएसएस नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया था।
काजल को एमडीयू रोहतक के एनएसएस यूनिवर्सिटी स्तरीय अवाॅर्ड में पहला स्थान प्राप्त हुआ। वह 2023 में एनएसएस राज्य स्तरीय अवाॅर्ड से भी नवाजी गई थीं। काजल कौशिक ने स्लम एरिया के स्कूलों व विद्यार्थियों के लिए डांस, पेंटिंग वर्कशॉप निशुल्क प्रदान की।
छात्रों को शिक्षित करने के लिए निजी स्तर पर स्लम एरिया को गोद लिया व भोजन वितरण भी किया। पोलियो मुक्त राष्ट्र, स्वच्छ भारत, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, नशीली दवा के दुरुपयोग, जीवन बचाओ, मतदान का महत्व, तंबाकू को न कहें, आरटीई जैसे कई सामाजिक विषयों पर लोगों को जागरूक कर रही हैं। जगमोहन ने बताया कि काजल कौशिक ने एमएड की परीक्षा में भी विश्वविद्यालय की मेरिट सूची में पहला स्थान प्राप्त किया।