फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुंडलाना की बेटी काजल बनीं भारत कुमारी

Sun, 19 Jul 2026 07:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो - मुंडलाना गांव में पहलवान काजल को सम्मानित करते हुए विधायक इंदुराज नरवाल। स्रोत - प्रवक्त
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोहाना। मुंडलाना की बेटी काजल ने महाराष्ट्र में हुई कुश्ती प्रतियोगिता में भारत कुमारी का खिताब जीता है। काजल ने 57 किलोग्राम भारवर्ग स्पर्धा में भाग लिया था। प्रतियोगिता का आयोजन 27 जून को हुआ था। रविवार को गांव में विजेता खिलाड़ी के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया था।
बरोदा हलका विधायक इंदुराज नरवाल ने सम्मान समारोह में काजल को सम्मानित किया। कहा कि काजल की उपलब्धि केवल एक परिवार की नहीं है, बल्कि पूरे प्रदेश व देश की है। काजल की सफलता बेटियों व युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। सफलता केवल एक दिन के प्रयास से नहीं मिलती है। इसके पीछे कई वर्षों का कड़ा संघर्ष होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने गांव की बेटियों और युवाओं को भी खेलों में रुचि लेने का संदेश दिया, ताकि वे भी खेलों में अपने क्षेत्र का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमका सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें