फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: मुरथल कॉलेज की प्रोफेसर ज्योति राज बीपीएस विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद में नामांकित

Tue, 03 Feb 2026 10:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
बीपीएस विश्वविद्यालय अकादमिक परिषद में नामांकित मुरथल कॉलेज की प्रोफेसर डॉ.ज्योति राज।
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल के राजकीय महिला महाविद्यालय की प्रोफेसर ज्योति राज भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की अकादमिक परिषद में नामांकित हुई हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति राज के बतौर सदस्य नामांकन पर संस्थान के स्टाफ में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

एनएसएस के क्षेत्र में राष्ट्रपति अवार्डी रही प्रो. ज्योति एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की। यूजीसी रिसर्च अवार्डी के तौर पर उन्होंने महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर शोध कार्य किया।
उन्हें साल 2024 में हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने यूजीसी की करियर एडवांसमेंट स्कीम के अंतर्गत प्रोफेसर प्रोमोट किया था। उन्हें बैकडेट में साल 2016 से यह प्रोमोशन दिया गया है। महिला सशक्तीकरण में निरंतर योगदान दे रही प्रो. ज्योति एक कवयित्री, लेखिका व मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं। इसके लिए उन्होंने कुलपति प्रो. सुदेश छिक्कारा का धन्यवाद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें