महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता की प्रतिभागियों के सा
- फोटो : Archive
सोनीपत। टीकाराम कन्या महाविद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। ज्योति ने प्रथम, तनीषा ने द्वितीय और आंचल ने तृतीय स्थान हासिल किया। चंचल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. डॉ. उषा दहिया ने विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी के प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने विजेता छात्राओं की सराहना की। इस दौरान डॉ. उपासना, पूनम, सीमा, डॉ. पूनम, डॉ. गीता और मानसी मौजूद रहीं।