फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सफाई कर विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

विज्ञापन
सेवा संकल्प अभियान के तहत आईटीआई सोनीपत में सफाई करते विद्यार्थी। संस्थान - फोटो : Archive
विज्ञापन
सोनीपत। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) सोनीपत में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। संस्थान परिसर, कक्षाओं और वर्कशॉप के आसपास साफ-सफाई की गई। इस दौरान विद्यार्थियों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम से कम इस्तेमाल करने और सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

संस्थान के प्रिंसिपल विक्रम सिंह ने कहा कि स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले तो स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में स्टाफ, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों ने स्वच्छता बनाए रखने तथा अन्य लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें