फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पौलेंड से पहुंची जस्टिना ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, कहा- भारत तेजी से विकास करने वाला देश

Mon, 19 Feb 2024 03:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पौलेंड निवासी जस्टिना सोनीपत के आईटीआई चौक स्थित रूप नगर निवासी अपने पति हरमीत सिंह के साथ अपनी ससुराल में परिजनों से मिलने पहुंची थी। हरमीत सिंह भी पौलेंड में बैंक में कार्यरत हैं। जस्टिना का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पर्यावरण मित्र मंडली व ट्री मैन देवेंद्र सूरा के बारे में पता लगा।
विज्ञापन
पौलेंड से पहुंची जस्टिना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पर्यावरण संरक्षण के लिए निस्वार्थ भावना से धरा हो हरा-भरा बनाने में जुटे ट्री मैन देवेंद्रा सूरा देश ही नहीं विदेशों में भी युवाओं के प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। सोमवार को पौलेंड यूनिवर्सिटी की मार्केटिंग हैड सोनीपत पहुंची और सेक्टर-23 में बरगद का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने रोपे गए पौधे की सुरक्षा के लिए अपने नाम से ट्री गार्ड भी लगाया। जिस पर जस्टिना मुरवस्का, पौलेंड का बोर्ड लगाया है।

विज्ञापन


पौलेंड निवासी जस्टिना सोनीपत के आईटीआई चौक स्थित रूप नगर निवासी अपने पति हरमीत सिंह के साथ अपनी ससुराल में परिजनों से मिलने पहुंची थी। हरमीत सिंह भी पौलेंड में बैंक में कार्यरत हैं। जस्टिना का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें पर्यावरण मित्र मंडली व ट्री मैन देवेंद्र सूरा के बारे में पता लगा। वह उनके जनहित के लिए किए जा रहे पर्यावरण संरक्षण की मुहिम से काफी प्रभावित हुई हैं। सोनीपत पहुंचने के बाद वह अपने पति हरमीत सिंह के साथ सोमवार को सेक्टर-23 पहुंची और पर्यावरण मित्रों के साथ पौधा रोपा। इस दौरान ट्री मैन देवेंद्र सूरा के साथ ही पर्यावरण मित्र मंजीत शर्मा, विशु मलिक, अजय सिंह अन्य मौजूद रहे।

आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ वायु देनी है तो करें पौधरोपण
जस्टिना मुरवस्का ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे तेजी से विकास करने वाला देश है। यहां की सरकार को बिगड़ते पर्यावरण की दिशा में भी गंभीरता से सोचना हुए अभी से प्रयास करने चाहिए। यहां की जनसंख्या भी अधिक है, सांस लेने के लिए अधिक फेफड़े का मतलब है कि हमें अधिक पेड़ों की आवश्यकता है। इसलिए हमारे बच्चों और अगली पीढ़ी को स्वच्छ हवा मिले, इसलिए सभी अधिक से अधिक पौधे लगाएं और पर्यावरण को शुद्ध बनाएं। उन्होंने कहा कि हमारा एक प्रयास न सिर्फ पर्यावरण संरक्षण को हरा भरा करेगा, बल्कि धरा को हरा-भरा बनाते हुए हमें शुद्ध हवा भी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें