फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: न्याय युद्ध मंच का गठन, नागरिक अस्पताल में 16 को देंगे धरना

Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 24: सोनीपत के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता करते सामाजिक कार्यकर्ता द
विज्ञापन
सोनीपत। सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र गौतम ने कहा कि नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने के लिए 16 जून को धरना दिया जाएगा। उन्होंने अन्याय के खिलाफ न्याय युद्ध मंच नामक गैर राजनीतिक संगठन के गठन की घोषणा की। मंच के माध्यम से सभी दलों के नेताओं को ज्ञापन सौंपा जाएगा। गौतम सोमवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में पत्रकारवार्ता कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने जिला नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ताहाल स्थिति को लेकर रोष जताया। गौतम ने कहा कि अस्पताल में ओपीडी पर्ची के लिए मरीजों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है। उनका आरोप है कि गायनी वार्ड में रोस्टर प्रणाली का पालन नहीं हो रहा है। कई चिकित्सकों के चार्जशीट होने के बावजूद उन्हें अहम जिम्मेदारी दी गई है।
देवेंद्र गौतम ने हाल ही में इलाज न मिलने के कारण टब में डूबी बच्ची की मौत पर कहा कि समय पर बेहतर इलाज मिलता तो बच्ची की जान बचाई जा सकती थी। उन्होंने मांग की कि ओपीडी काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए और अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाए। इस दौरान योगेश पाल, वंश आर्य, शेर मोहम्मद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें