फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: रेनीवाल की लाइन दुरुस्त, पानी आपूर्ति बहाल

Tue, 10 Jun 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेनीवाल की पाइपलाइन लीक होने से गहराई पेयजल समस्या दूर हो गई है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अधिकारियों ने सोमवार को सेक्टरों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है। पांच दिन बाद पर्याप्त पानी पहुंचने से सेक्टरवासियों ने राहत की सांस ली है। कनिष्ठ अभियंता विक्रम रोहिल्ला ने बताया कि तीन दिन पहले सेक्टर-7 स्थित देवीलाल पार्क के पास रेनीवाल की पाइपलाइन लीक हो गई थी। इससे सेक्टर-14 व 15 की पानी आपूर्ति बाधित हो गई थी। लीक का पता लगाकर बुलडोजर से खोदाई करवाई गई, जिसके बाद उसे ठीक करने का प्रयास शुरू किया गया। तीन दिन की मशक्कत के बाद पेयजल लाइन में हुए लीक को दूर कर पानी आपूर्ति शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें