फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप शुरू

विज्ञापन
खिलाडिय़ों की बाउट शुरू करवाते हुए मुख्यातिथि हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिं? - फोटो : Sonipat
विज्ञापन
हरियाणा बॉक्सिंग संघ की ओर से बॉक्सिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में सोमवार को तीसरी जूनियर ब्वॉयज एंड गर्ल्स नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हुआ। खेवड़ा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में नेशनल चैंपियनशिप में शुभारंभ पर मुख्यातिथि के तौर पर हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु पहुंचे। वहीं शाम के सत्र में दिल्ली से द्रोणाचार्य अवार्डी सरदार एसआर सिंह मुख्यातिथि रहे।
विज्ञापन

पहले दिन ब्वॉयज और गर्ल्स कैटेगरी में 30-30 मुकाबले खेले गए। दो अलग-अलग रिंग पर लड़कों और लड़कियों के अलग-अलग मैच करवाए गए। प्रतियोगिता में देश भर से 32 राज्यों से लड़के व 29 राज्यों से लड़कियों की टीमें भाग ले रही है। यह चैंपियनशिप 6 दिनों तक चलेगी, जिसमें कुल 180 लड़कियां और 300 लड़के भाग लें रहे है। हरियाणा बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष मेजर सत्यपाल सिंधु ने खिलाड़ियों की बाउट शुरू करवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें