सोनीपत के गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरु युवा केंद्र की ओर से आयोजित दौड़ स्पर्
सोनीपत। गांव जाखौली स्थित राजकीय महाविद्यालय में नेहरू युवा केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय) की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में जयवीर सिंह गहलावत ने छात्राओं को उनके मूलभूत मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमें अपने अधिकारों के लिए दूसरे के अधिकारों का हनन नहीं करना चाहिए। प्रतियोगिता में जोगिता ने प्रथम, आरती ने द्वितीय व राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य तराना नेगी, ने विजेता छात्राओं को पदक, प्रमाणपत्र व उपहार दिया। संवाद