फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्रदेशस्तरीय महापंचायत का जोगी समाज को दिया न्योता

Fri, 06 Mar 2026 02:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
प्रदेशस्तरीय महापंचायात को लेकर बैठक करते जोगी समाज के सदस्य। स्रोत : समाज
विज्ञापन
गोहाना। अखिल भारतीय जोगी-योगी समाज हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यपाल योगी और जोगी समाज हरियाणा के अध्यक्ष सुरेश योगी सोनीपत में 18 मार्च को चैत्र अमावस्या पर होने वाली प्रदेशस्तरीय महापंचायत का न्योता देने गोहाना पहुंचे। उनके साथ जोगी समाज धर्मशाला के पूर्व सचिव आनंद दहिया, रामकिशन फौजी भी थे।
विज्ञापन


गोहाना में जोगी समाज की ओर से धर्मशाला प्रधान संदीप जोगी, प्रवीण रिवाल, संदीप राठी, कंटु राठी, नरेश रिवाल, मुकेश रभड़ा, सुभाष चंद्र, संदीप, अंकूर, संजू और सतीश आदि मौजूद रहे। बैठक में गोहाना जोगी समाज ने प्रदेशस्तरीय महापंचायत को सफल बनाने का भरोसा दिया।

इसके बाद सभी लोग रामेश्वर जोगी हलवाई के घर पहुंचे। पिछले रविवार को उनकी पुत्रवधू का करंट लगने से निधन हो गया था। इस दौरान नेताओं ने परिवार के प्रति शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें