फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: सुरक्षा वापस लेने के फैसले को जजपा नेताओं के बताया सरकार की बौखलाहट

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जुलाना में जननायक जनता पार्टी की रैली के बाद प्रदेश सरकार ने जजपा नेताओं की सुरक्षा वापस लेने के फैसले पर पार्टी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। जिला महेंद्रगढ़ के जिला प्रधान राजकुमार खातोद ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि जनता के अभूतपूर्व समर्थन से सरकार बौखलाहट में आ गई है।
विज्ञापन


नेताओं का कहना है कि रैली के दो दिन बाद ही युवा प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला, गुरुग्राम लोकसभा के पूर्व उम्मीदवार एवं गायक फाजिलपुरिया सहित कई नेताओं की सुरक्षा हटाना सरकार की बेचैनी को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि दिग्विजय चौटाला को पहले भी जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं जबकि फाजिलपुरिया पर गोली चलाकर जानलेवा हमला भी हो चुका है। इन घटनाओं के बाद ही सरकार द्वारा सुरक्षा प्रदान की गई थी।
विज्ञापन

जेजेपी नेताओं ने मांग की है कि सुरक्षा को तुरंत प्रभाव से बहाल किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में किसी भी नेता के साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी भाजपा सरकार की होगी।
विज्ञापन


उधर, दूसरी ओर भाजपा सरकार द्वारा आईएनएलडी नेताओं को तेजी से सुरक्षा प्रदान करने को लेकर भी जजपा नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें