फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईटीआई में जियो इंफॉर्मेटिव ट्रेड शुरू, सुस्त चल रही आवेदन प्रक्रिया

Sat, 08 Jun 2024 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
सोनीपत के हिंदू महाविद्यालय में विद्यार्थियों की सहायता के लिए स्थापित किया गया हेल्प डेस्क। स
विज्ञापन
सोनीपत। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में विद्यार्थियों के लिए एक नई ट्रेड जियो इंफॉर्मेटिव शुरू की गई है। इसके बाद सोनीपत आईटीआई में ट्रेड्स की संख्या बढ़कर 36 तक पहुंच गई है। इससे पहले सोनीपत आईटीआई में 35 ट्रेड्स 984 सीटें थी। एक और ट्रेड बढ़ने से सीटों की संख्या भी बढ़कर एक हजार के पार पहुंच गई हैं। हालांकि अभी आवेदन प्रक्रिया ने रफ्तार नहीं पकड़ी है। दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 जून तक चलेगी जो पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
विज्ञापन

जिले की 13 राजकीय आईटीआई में 3956 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई है। विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए आईटीआई में हेल्प डेस्क भी स्थापित किया है। विद्यार्थी ट्रेड व सीटों के बारे में पता करने के साथ ही आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज पता कर रहे हैं।
महाविद्यालयों में आवेदन के लिए नाममात्र विद्यार्थी पहुंच रहे
सोनीपत। महाविद्यालयों में दाखिले के लिए चल रही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का शनिवार को छठा दिन रहा। विषयों के समूह व फीस को लेकर विद्यार्थियों में अभी भी असमंजस बना हुआ है। इस कारण आवेदन के लिए नाममात्र विद्यार्थी ही कॉलेज पहुंच रहे हैं। हालांकि महाविद्यालय प्रबंधन की मानें तो नई शिक्षा नीति विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर है। इसके तहत विद्यार्थी हर सेमेस्टर में माइनर विषय को बदल सकेंगे। वहीं किन्हीं कारणों से कॉलेज छूटने पर कई साल बाद भी वहीं से शुरू कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्जन
महाविद्यालय में आवेदन प्रक्रिया चल रही है। रविवार को अवकाश रहेगा। विद्यार्थी सोमवार को आकर आवेदन कर सकते हैं। कॉलेज में अब तक 167 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन की अंतिम तिथि दूर होने व गर्मी अधिक होने के कारण ही अभी कम विद्यार्थी पहुंच रहे हैं। 15 जून के बाद ही आवेदन प्रक्रिया में तेजी आने की उम्मीद है।
प्रो. एसके जावा, प्राचार्य, हिंदू महाविद्यालय, सोनीपत

वर्जन
आईटीआई में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थियों की सहायता के लिए हेल्प डेस्क स्थापित किया है। सोनीपत आईटीआई में इस बार जियो इंफॉर्मेटिव ट्रेड शुरू की जा रही है। जिसका विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। आवेदन की अंतिम तिथि 21 जून है।
विज्ञापन

विक्रम सिंह, प्राचार्य, आईटीआई, सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें