फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जींद, चरखी दादरी और सोनीपत ने जीते मुकाबले

Sun, 04 Jan 2026 12:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो :36: सोनीपत के राई स्थित खेलकूद विवि में राज्य स्तरीय नेटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ करते र
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेलकूद विश्वविद्यालय, राई में शनिवार को 19वीं हरियाणा स्टेट सीनियर नेटबॉल प्रतियोगिता (पुरुष व महिला) का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में महिला व पुरुष वर्ग की 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन जींद, चरखी दादरी और सोनीपत ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के रजिस्ट्रार डॉ. जसविंदर सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि सभी को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वर्तमान में खेलों में भाग लेकर खिलाड़ी अपने जीवन को संवार सकते हैं। इस दौरान विशिष्ट अतिथि एडवोकेट अमित देशवाल, पवन कुमार व हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक मौजूद रहे।

पहले दिन हुए मुकाबले

प्रतियोगिता के पहले दिन हुए मुकाबलों में पुरुष वर्ग में जींद ने हिसार को 21-13, सोनीपत ने रेवाड़ी को 40-28, चरखी दादरी ने झज्जर को 23-14 अंक से हराया। महिला वर्ग में कैथल ने हिसार को 18-11, पंचकूला ने रेवाड़ी को 15-10 व जींद ने फरीदाबाद को 21-18 से हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें