फोटो 39: सोनीपत के गांव जठेड़ी में ग्राम सभा के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली का स्
सोनीपत। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वीबी जी राम जी योजना पारदर्शी और ग्रामीणों के फायदे की योजना है। उन्होंने कहा कि मनरेगा भ्रष्टाचार का केंद्र बन गई थी लेकिन वीबी जी राम जी योजना स्थायी रोजगार की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का संकल्प ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता है। हमारा विजन ग्राम आधारित विकास है। उन्होंने कहा कि मनरेगा के मुकाबले जी राम जी योजना बेहतर है। श्रमिकों को अब हरियाणा में 10 हजार रुपये अधिक मिलेंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली रविवार को गांव जठेड़ी में आयोजित ग्राम सभा के दौरान ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। संवाद