फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: वृद्धा अनीता के जेवर ठगे

Sat, 17 Oct 2026 03:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पीड़िता अनीता
विज्ञापन
सोनीपत। सब्जी मंडी में खरीदारी करने पहुंची वृद्धा अनीता को पीलिया का झाड़ा लगाने की जानकारी लेने के बहाने तीन ठगों ने झांसे में लेकर सोने के बाले और सोने-चांदी की अंगूठियां उतरवा लीं। इसके बाद ठग महिला का पर्स लेकर भाग गए।
विज्ञापन

महिला को जब मामले का पता लगा तो वह रोने लगी और कुछ देर बाद बेसुध हो गईं। सूचना मिलने पर डायल-112 और सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। मंडी के दूसरे गेट के पास एक युवक ने अनीता को रोककर पीलिया के झाड़ा लगाने वाले के बारे में पूछा। अनीता ने उसे जटवाड़ा में झाड़ा लगाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

उसने वृद्धा से कहा कि उसके बेटे का घर बिगड़ा हुआ है और वह उसे ठीक कर देगा। इसी दौरान दो अन्य युवक भी वहां आ गए और उन्होंने भी महिला को कल्याण का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें