फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेलकूद स्कूल के उप अधीक्षक के से सात लाख के गहने और 65 हजार नकदी चोरी

Fri, 19 Jun 2026 01:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
राई। मोतीलाल नेहरू खेलकूद, स्कूल राई के कार्यालय उप अधीक्षक के गांव राई स्थित घर से सात लाख के जेवरात और 65 हजार रुपये चोरी हो गए। वारदात के समय घर बंद था। सचिन कौशिक ने राई थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह मोतीलाल नेहरू खेलकूद स्कूल राई में उप अधीक्षक है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह खेल स्कूल परिसर में स्थित सरकारी आवास में रहते हैं। उनके माता-पिता गांव राई स्थित पैतृक घर में रहते हैं। 15 जून को माता-पिता भी खेल स्कूल स्थित आवास पर आए हुए थे। इसके चलते घर बंद था। उनकी चाची कलावती ने 17 जून को कॉल कर बताया कि घर का अंदर का दरवाजा खुला हुआ है।
सूचना मिलने पर वह घर पहुंचे तो पाया कि बाहर का मुख्य गेट बंद था लेकिन अंदर के दरवाजे खुले थे। अलमारी और संदूक के ताले तोड़ हुए थे। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से दो सोने की चेन, तीन सोने की अंगूठियां, करीब 16 तोले वजन की चांदी की पाजेब, सात चांदी के सिक्के तथा 65 हजार रुपये चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें