फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: लाखों के जेवर बैग से चोरी, एफआईआर

Fri, 28 Nov 2025 01:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। मुरथल के एक ढाबा पर कार चालक करनाल के सेक्टर- 8 निवासी अरुण के बैग से लाखों के गहने चोरी कर ले गया। मामले को लेकर मुरथल प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

करनाल के सेक्टर-8 निवासी अरूण ने मुरथल थाना शिकायत दी है। जिसमें आरोप लगाया कि उन्होंने दिल्ली से एक कैब बुक की थी। वह परिवार के साथ करनाल जा रहे थे। वह खाना खाने के लिए मुरथल के एक ढाबा पर रुके।
खाना खाने के बाद वह कार से करनाल आ गए। जब उन्होंने घर जाकर अपना सामान चेक किया तो उसमें से गहने गायब मिले। उनके सामान से एक सोने का हार, एक मंगलसूत्र, एक लॉकेट, एक अंगूठी गायब मिली। उन्होंने संदेह जताया कि उनका सोने का सामान कैब चालक रिंकू ने चोरी किया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ढाबा से सीसीटीवी फुटेज प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें