फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो बंद घरों से आभूषण, नकदी और सामान चोरी

Mon, 07 Apr 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दो बंद घरों से चोर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और सामान चोरी कर ले गए। पीडि़तों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। मुरथल व शहर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन


गांव ताजपुर निवासी राकेश ने बताया कि हुडा में कार्यरत हैं। शनिवार को उनकी पत्नी घर पर थी। वह दोपहर को गांव में ही सत्संग में चली गई। शाम को लौटी तो कुंडी टूटी मिली। घर से सोने की अंगूठी, कंठी, चांदी का सिक्का और 80 हजार रुपये चोरी मिले। उन्होंने गांव के ही युवक पर चोरी का शक जताया है।

वहीं मालवीय नगर निवासी कमल मेहरा ने शहर थाना पुलिस को बताया कि उनकी मां शुक्रवार को किसी काम से चंडीगढ़ गई थीं। शनिवार को घर पर काम करने वाली महिला सोनी आई तो ताले टूटे मिले। उसने कॉल कर मामले की जानकारी दी। वह घर पहुंचे तो सोने का हार, कंगन, टॉप्स, अंगूठी, नथनी, चांदी की पाजेब, 20 हजार रुपये और लैपटॉप चोरी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें