सोनीपत। गांव कामी में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के आभूषण व नकदी चुरा लिया। वारदात उस समय हुई जब पीड़िता अपनी बेटी के साथ पंजाब स्थित डेरा ब्यास गई हुई थीं। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
गांव कामी निवासी मीना कुमारी ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह 20 मई को अपने घर में ताला लगाकर बेटी के साथ पहले मायके रोहतक के गांव लाखन माजरा गई थी। इसके बाद दोनों सत्संग के लिए डेरा ब्यास, पंजाब चली गईं। महिला ने बताया कि 24 मई को पड़ोसियों का फोन आया कि उनके घर का पिछला गेट खुला हुआ है, ताले टूटे पड़े हैं।
मीना कुमारी ने बताया कि 25 मई को घर पहुंचकर देखा तो चोर बैड के अंदर रखी दो सोने की अंगूठियां, एक सोने का कड़ा, कानों के कुंडल अन्य गहने गायब मिल। इसके अलावा अलमारी से करीब 50 से 55 हजार रुपये की नकदी और जमीन से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कागजात भी गायब मिले। चोरी की इस घटना से उन्हें करीब छह से सात लाख रुपये का नुकसान हुआ है।