फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दांव से की थी प्रेमिका की मां की हत्या, हथियार व बाइक बरामद

Thu, 26 Dec 2024 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-3 स्थित ऑटो मार्केट में महिला की सिर काटकर बेरहमी से हत्या करने के आरोपी से पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त दाव (धारदार हथियार) व बाइक बरामद कर ली है। उसे रिमांड पूरा होने से पहले ही अदालत में पेश कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-27 थाना प्रभारी सवित कुमार ने बताया कि मूलरूप से बिहार के पूर्णिया हाल शिव कॉलोनी सोनीपत निवासी जयनारायण के बयान पर उनकी पत्नी चमनी देवी (50) की हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। महिला का धड़ सेक्टर-3 में मिला था। बाद में पुलिस ने सिर बरामद किया था। जांच में पता लगा था कि हत्या मूलरूप से बिहार के दरभंगा निवासी नंनूलाल उर्फ लालू मुखिया ने की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। उसने अपनी प्रेमिका को छोड़कर जाने से नाराज होकर मां को मार दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि उसने दाव से हमला कर हत्या की थी। साथ ही वह जिस बाइक पर महिला को बैठाकर अस्पताल से लेकर आया था और बाद में भाग गया था उसे भी बरामद कर लिया है। बाइक व दाव बरामद होने के बाद पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने से तीन दिन पहले ही उसे अदालत में पेश कर दिया।

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

मेरठ--------सेंट जॉन्स स्कूल में हुआ क्रिसमस कार्यक्रम- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें