फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रथयात्रा लेकर पहुंचे चयनित जेबीटी, नियुक्ति के लिए नारेबाजी

Fri, 08 Jul 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरो, सोनीपत
विज्ञापन
चयनित जेबीटी - फोटो : sonepat
विज्ञापन
चयनित जेबीटी नियुक्ति में देरी के कारण निकाल रहे नियुक्ति रथयात्रा लेकर वीरवार को सोनीपत पहुंचे। रोहतक से यात्रा मुरथल रोड स्थित एक पार्क में पहुंची थी। यहां पर रथयात्रा का स्वागत किया गया। इसके बाद शहर भर में जगह-जगह जुलूस निकालते हुए नारेबाजी की गई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास का घेराव किया गया। कैबिनेट मंत्री कविता जैन ने जेबीटी के बीच पहुंचकर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। अध्यापकों ने मंत्री को मुख्यमंत्री व शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। वीरवार को पार्क में पहुंची रथयात्रा का चयनित अध्यापकों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन


इस दौरान कोर कमेटी के सदस्य अजयपाल, मुकेश, काजल आदि ने अध्यापकों को संबोधित किया तथा भर्ती के बारे में संपूर्ण विवरण सहित जानकारी दी। इसके बाद सभी अध्यापक शहर के मुख्य मार्गों पर जुलूस निकालते हुए कैबिनेट मंत्री कविता जैन के आवास पर पहुंचे थे। अध्यापकों ने मंत्री के आवास का घेराव कर दिया। मौके पर थाना सिविल लाइन प्रभारी वीरेंद्र राव भी दल-बल सहित पहुंच गए। यहां पर जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कविता जैन ने भी अध्यापकों को संबोधित किया और कहा कि उनकी मांगों और सुझाव के संदर्भ में वह शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल से चर्चा करेंगी। सरकार चयनित शिक्षकों के संदर्भ में कोई लापरवाही नहीं बरत रही। अदालती प्रक्रिया के चलते शिक्षकों की नियुक्ति में विलंब हो रहा है।

सीएम सिटी में बुलंद करेंगे आवाज
चयनित अध्यापक प्रोमिला ने बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने दिसंबर 2012 में तात्कालीन हरियाणा सरकार को 322 दिन में 9870 जेबीटी अध्यापकोण की भर्ती करने का आदेश दिया था। इसी आदेश के चलते 14 अगस्त 2014 को इन जेबीटी अध्यापकों की चयन सूचि जारी हुई थी, लेकिन अभी तक नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने बताया कि चयनित जेबीटी 17 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में माहरैली कर अपनी आवाज को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें