फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेल में बंद दुष्कर्म के आरोपी ने गवाह को दिलवाई धमकी, दो गिरफ्तार

Sun, 23 Jul 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
दुष्कर्म के मामले में गवाह को धमकी देने व जबरन रुपये मांगने के मामले में गिरफ्तार आरोपी सदर था
विज्ञापन
सोनीपत। दुष्कर्म के मामले में गवाह महिला को रोहतक की सुनारिया जेल में बंद आरोपी ने गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दिलवाई है। महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र की महिला ने बताया वह सामाजिक कार्यकर्ता है। उनकी सहेली रोहतक के सांपला की रहने वाली है। वर्ष 2022 में सहेली की तबीयत खराब हो गई थी। देखभाल के लिए किसी के न होने पर वह दो महीने तक उसके पास रही। जब वह वहां पर रुकी थी उसी समय उसकी सहेली के साथ दुष्कर्म हो गया था। इस मामले में उनकी सहेली ने मुकदमा दर्ज करवाया था, जिसमें आरोपी राजाराम उर्फ मोहम्मद महाराज रोहतक की सुनारिया जेल में बंद है। इस मामले में वह मुख्य गवाह है।
महिला ने पुलिस को बताया कि उसे 18 जुलाई को गवाही के लिए बुलाया गया था। जब वह दोपहर के समय अदालत के बाहर बैठी थी तो उसके पास दो युवक आए और ठंडा पानी पीने के लिए कहा। इस पर उसने कहा कि वह उन्हें नहीं जानती। उसे उन पर शक हुआ। वह उनसे बचकर निकल गई। उस दिन उसकी गवाही नहीं हो सकी। अब 19 जुलाई से उसके मोबाइल नंबर पर जान से मारने की धमकी मिल रही है। धमकी सुनारिया जेल में बंद राजाराम उर्फ मोहम्मद महाराज दिलवा रहा है। उसे धमकी दी गई कि गवाही देने के लिए अदालत आई तो जिंदा लौटकर नहीं जाओगी। हम तुम्हारा फोट खींच लिए हैं। कॉल करने वाले ने खुद की पहचान कभी रोहित, कभी सेठी और कभी शाका के रूप में दे रहा है। उनके साथ मोहित, अमन व टिंकू भी मिले हैं। कॉल करने वाले ने कहा कि उन्हें तुम्हारी सुपारी के रूप में 50 हजार रुपये मिले हैं। अगर जिंदगी चाहती हो तो इस मामले से दूर हो जाओ। उन्होंने कहा कि सुपारी के 40 हजार जेल में बंद आरोपी की बहन व 10 हजार बहनोई ने दिए हैं। जब सामाजिक कार्यकर्ता ने उन्हें जिंदगी बख्शने के लिए कहा तो उन्होंने उनसे 80 हजार रुपये मांगे। उन्होंने कहा कि रुपये लेकर रोहतक बाईपास पर आ जाना। आरोपी ने बताया कि वह रोहतक के गिरनावटी का रहने वाला है। जिस पर पीड़ित ने उसकी धमकी की रिकॉर्डिंग कर पुलिस को दे दी। पुलिस ने मामले में गवाह को धमकी देने, जबरन रुपये मांगने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना पुलिस ने रोहतक के गांव मायना निवासी रोहित उर्फ शाका व बनियानी निवासी टिंकू को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

दुष्कर्म के मामले में गवाह को जेल में बंद आरोपी की तरफ से धमकी दिलवाने व जबरन रुपये मांगे की शिकायत मिली थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में गहनता से जांच कर जेल में बंद आरोपी को भी पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर लिया जाएगा। -दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें