सोनीपत। गांव नाहरा के जेल वार्डन नरेश दहिया ने नेशनल वेटरन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण जीते है। गांव पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। प्रतियोगिता 14 से 16 मार्च तक पंजाब के बठिंडा आयोजित की गई थी। इससे पहले राजस्थान के अजमेर में हुई नेशनल मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप के दौरान तीन पदक जीत थे।
वह अब तक विभिन्न प्रतियोगिता में 125 से ज्यादा पदक जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन कर चुके हैं। चैंपियनशिप के दौरान 55 वर्ष की आयु वर्ग में उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ 50 मिनट 46 सेकेंड में पूरी की और स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 5000 मीटर दौड़ को उन्होंने 21 मिनट 48 सेकेंड में पूरा किया और स्वर्ण पदक जीता।
नरेश दहिया रोहतक के गांव सुनारियां स्थित जिला कारागार में जेल वार्डन हैं। नरेश नौकरी के साथ ही सुबह की दौड़ लगाना कभी नहीं भूलते।