फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जेल वार्डन नरेश दहिया ने मास्टर्स नेशनल गेम्स में जीते तीन रजत पदक

Tue, 15 Apr 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 36 : चौथे खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में रजत पदक विजेता जेल वार्डन नरेश दहिया। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव नाहरा के रहने वाले जेल वार्डन नरेश दहिया ने चौथे खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में तीन रजत पदक जीते। गांव में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अप्रैल तक खेलगांव नई दिल्ली में आयोजित की गई। वह अब तक विभिन्न प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा पदक जीतकर गांव व जिले का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन

गांव नाहरा निवासी 55 वर्षीय नरेश दहिया रोहतक के गांव सुनारिया स्थित जिला कारागार में जेल वार्डन हैं। चौथे खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स के दौरान 1500, तीन हजार व पांच हजार मीटर दौड़ में तीन रजत पदक जीते। खेलों के शौक ने नरेश दहिया को इस उम्र में भी न केवल पूरी तरह स्वस्थ रखा है, बल्कि विभिन्न प्रतियोगिता में 100 से ज्यादा पदक जीते। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेल क्षेत्र में भाग लेने की अपील की।

फोटो 36 : चौथे खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स में रजत पदक विजेता जेल वार्डन नरेश दहिया। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें