फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल से 28 कैदियों को दूसरी जेलों में भेजा, 18 को दी गई पैरोल

विज्ञापन
jail
विज्ञापन
सोनीपत। कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए कारागार में भी कैदियों की संख्या कम की जा रही है। जिला कारागार से शनिवार को 28 कैदियों को अन्य जेलों में भेज दिया गया और 18 को पैरोल पर छोड़ दिया गया। वहीं कारागार से सफाई के साथ ही सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

सोनीपत जिला कारागार की क्षमता 745 कैदियों की है। उसके विपरीत जिला कारागार में 1090 कैदी होने से व्यवस्था में परेशानी आ रही है। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए कैदियों को एक-एक मीटर की दूरी पर रखा जाना है और उनको मास्क व सैनिटाइजर उपलब्ध कराने हैं। इसके चलते सरकार ने ज्यादा तादाद वाली जेलों से कैदियों को कम संख्या वाली जेलों में भेजने का आदेश दिया था। उसके क्रम में शनिवार को 28 कैदियों को सोनीपत जेल से दूसरी जेलों में भेजा गया है। इसमें पानीपत जेल में 11, करनाल में सात, झज्जर में पांच, हिसार में चार और गुरुग्राम में एक कैदी को भेजा गया है। इनके अलावा 18 कैदियों को पैरौल पर छोड़ दिया गया। इससे जेल में कैदियों की संख्या 46 कम हो गई है। अभी कैदियों संख्या में और कमी लाई जाएगी। इसके साथ ही कैदियों को एक-एक मीटर के फांसले पर रखा जा रहा है। कैंटीन पर उनके खाने लेने के स्थान पर सफेद गोल घेरे बना दिए गए हैं। जेल उप अधीक्षक रामचंद्र ने बताया कि कारागार में स्वच्छता व फिजीकल डिस्टेंस मानकों का पालन कराया जा रहा है। 28 कैदियों का स्थानांतरण दूसरी कारागार में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें