फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: खेवड़ा में 4.80 करोड़ से बनेगा आईटीआई का भवन

Fri, 11 Apr 2025 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 04: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में ग्रामीणों के साथ राई से विधायक कृ - फोटो : mathura
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा और आसपास के गांवों में रहने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। खेवड़ा में बनने वाले राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के भवन के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। यह बात राई की विधायक कृष्णा गहलावत ने सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में वीरवार को ग्रामीणों से कही।
विज्ञापन

वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खेवड़ा में आईटीआई के निर्माण की घोषणा की थी, ताकि खादर क्षेत्र के युवाओं को औद्योगिक शिक्षा के लिए सोनीपत तक दौड़ न लगानी पड़े। आईटीआई के भवन के निर्माण के लिए 4.80 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। विधायक ने बताया कि विकास की इस गौरव गाथा में राई हलका भी पीछे नहीं है। राई हलका में मुरथल से बख्तावरपुर व गढ़ी बख्तावरपुर से यमुना बांध तक सड़कों की मरम्मत व चौड़ीकरण के लिए सरकार से लगभग 4.50 करोड़ रुपये मंजूर करवाए हैं। इससे क्षेत्र के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी और यातायात सुविधा सुलभ होगी।
इस दौरान जसपाल आंतिल, नरेंद्र वर्मा खेवड़ा, मोनू आंतिल, शेखर आंतिल मंडल अध्यक्ष, दीपांशु, मनीष आंतिल, संजीत सबोली, अजीत मास्टर सत्यनारायण, अनिल आंतिल, जेपी रेवली, नीरज रेवली, सत्येंद्र मलिकपुर, प्रमोद असावरपुर, कृष्ण छतेहरा भी मौजूद रहे।

फोटो 04: सोनीपत के सिद्धार्थ एन्क्लेव स्थित कैंप कार्यालय में ग्रामीणों के साथ राई से विधायक कृ- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें