फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: जानकार ने मासूम से दुष्कर्म का प्रयास किया

Fri, 11 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में जानकार ने रिश्तों को तार-तार करते हुए अपनी परिचित की छह साल की बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। मासूम ने शोर मचाया तो आरोपी उसे व उसकी मां को मारने की धमकी देकर भाग गया। मासूम की मां ने पुलिस को शिकायत देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उनके जानकार सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में रहते हैं। वह अपनी छह साल की बेटी के साथ अकेली रहती है। वह 8 अप्रैल को अपनी बेटी को जानकार के घर छोड़कर नौकरी पर चली गई। वह शाम को लौटी तो जानकार के घर से बेटी को लेकर घर आ गई। महिला ने बताया कि उन्होंने देखा कि उनकी बेटी गुमसुम थी। एक दिन बाद उन्होंने बेटी से बातचीत की तो उसने बताया कि जानकार ने उनके साथ गलत काम करने की कोशिश की थी। उसके चिल्लाने पर आरोपी उसे छोड़कर भाग गया था। वह जाते हुए उसे धमकी देकर गया था कि किसी से बताने पर उसे और उसकी मां को मार देगा। बेटी से मामले का पता लगने पर उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें