फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: विज्ञान और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कराईं गतिविधियां

Sat, 01 Mar 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। हिंदू शिक्षण महाविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान व नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पोस्टर बनाओ, विज्ञान प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। इस वर्ष राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय विकसित भारत के लिए विज्ञान व नवाचार में भारतीय युवाओं को सशक्त बनाना, रहा।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सोनिया आनंद ने कहा कि यह दिवस भारतीय वैज्ञानिक सीवी रमन की ओर से खोजे गए रमन प्रभाव की स्मृति में समर्पित है। इसके लिए उन्हें वर्ष 1930 में भौतिकी नोबेल पुरस्कार मिला था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करना, अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाना व उन्हें विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कॅरिअर बनाने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम संयोजक डॉ. इतिशा, रितु शर्मा व सहायक स्वाति त्यागी के निर्देशन में किया गया। गतिविधियों में सौरभ, अनमोल, सिमरनजीत, तन्नु ने प्रथम, कैलाश, उन्नत, तन्नु, विशाखा ने द्वितीय, प्रिया, काजल, हिमांशी व प्रिंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें