फोटो 21- सोनीपत के सिक्का काॅलोनी स्थित लक्ष्मी देवी गोसाईं धर्मशाला में आयोजित गायत्री महायज्ञ
सोनीपत। सिक्का काॅलोनी स्थित लक्ष्मी देवी गोसाईं धर्मशाला में महात्मा आशानंद वधवा हिंदू मंच के वार्षिकोत्सव पर चल रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन गायत्री महायज्ञ व बैसाखी समारोह का आयोजन किया गया।
सहारनपुर से वैदिक प्रवक्ता आचार्य शिवकुमार शास्त्री के ब्रह्मत्व में संस्था के प्रधान हरिचंद स्नेही ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। यज्ञ संयोजक के रूप में सुनीता अरोड़ा व राजरानी ने शिरकत की।
आचार्य शिवकुमार शास्त्री ने बताया कि पुरुषार्थ के बिना भगवत प्राप्ति संभव नहीं है। फरीदाबाद से आचार्य प्रदीप शास्त्री व मंगलम आर्य ने प्रभु भक्ति, सामाजिक, देशभक्ति व स्वामी दयानंद सरस्वती की जीवनी पर आधारित गीत प्रस्तुत किए। हंसराज वधवा, ललित महेंद्रू, हरभगवान रहेजा, देसराज अरोड़ा, रामकिशन बत्रा, ओमप्रकाश झांब, दिनेश आर्य, अर्जुन देव दुरेजा व अन्य मौजूद रहे।