फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: छात्राओं को सामाजिक परिवेश से परिचित कराना जरूरी

Sat, 23 Aug 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए चल रहे साप्ताहिक ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विश्वविद्यालय के शैक्षणिक और सामाजिक परिवेश से परिचित कराना रहा।
विज्ञापन

समाज कार्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. मंजू पंवार ने छात्राओं को पाठ्यक्रम संरचना, मूल्यांकन प्रणाली, शैक्षणिक अपेक्षाओं और उपलब्ध कॅरिअर विकल्पों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में सामाजिक मुद्दों, सामाजिक न्याय और सामाजिक परिवर्तन में समाज कार्य की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा की गई।
डॉ. दीपाली माथुर ने एंटी रैगिंग से छात्राओं को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि रैगिंग एक अपराध है जो विद्यार्थियों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। रैगिंग-मुक्त परिसर के लिए, शिक्षण संस्थानों को सख्त नियम बनाए गए हैं।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में फॉरेन लैंग्वेज विभाग से डॉ. मैथ्यू चंद ने जर्मन भाषा का महत्व बताया। तीसरे सत्र मे पॉलिटिकल विभाग से प्रो. रामपाल ने समाज कार्य के महत्व समझाया। इस दौरान डॉ. ज्ञान मेहरा, सोहन लाल, लूसी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें