फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को गुरमुखी का ज्ञान होना जरूरी : प्रभमीत सिंह

Mon, 15 Jun 2026 05:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन में ​शिविर के समापन पर गुरबाणी कीर्तन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। गुरमत प्रचार स्त्री सत्संग सभा की तरफ से गुरुद्वारा गुरु कलगीधर सिंह सभा मॉडल टाउन में चल रहे गुरुमुखी अते गुरबाणी सिखलाई शिविर का सोमवार को समापन हो गया। इसमें बच्चों ने गुरबाणी कीर्तन अते कविताएं सुनाईं।
स्त्री सत्संग सभा के जत्थे को गुरुद्वारा साहिब की तरफ से सिरोपा भेंट किया गया। गुरुद्वारा साहिब के सचिव प्रभमीत सिंह ने बताया कि कैंप में बच्चों को पंजाबी के साथ साथ कीर्तन का अभ्यास भी करवाया जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने गुरबाणी और गुरु के इतिहास से जोड़ने के लिए गुरमुखी का ज्ञान अति आवश्यक है। शिविर में 155 बच्चों ने भाग लिया। यह कैंप गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सहयोग से हर साल गर्मी की छुट्टियों में चलाया जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान गुरुद्वारा साहिब के प्रधान मंजीत सिंह, हरदीप सिंह सुरी, प्रभमीत सिंह अजीत सिंह भाटिया, तरसेम सिंह, मनमोहन सिंह, ललित तलवार, हरजीत सिंह, परमजीत सिंह, प्रीतम सिंह, गुरप्रीत सिंह, तजेंद्रपाल सिंह, इंदरप्रीत सिंह, जोगिंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें