फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ड्रेन नंबर 8 के दोनों तरफ लोहे की जाली लगेंगी, नहीं डाल सकेंगे कूड़ा

Thu, 18 May 2023 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 02 - ड्रेन नंबर 8 के अंदर पड़ी गंदगी।
विज्ञापन
गोहाना। नगर परिषद की ओर से ड्रेन नंबर 8 की दोनों पटरियों पर लोहे की जाली लगवाई जाएगी। इसकी ऊंचाई करीब 7 फीट होगी, ताकि कोई उसके ऊपर से कूड़ा ड्रेन में न डाल सके। जाली लगने से शहरी क्षेत्र में ड्रेन की पटरी भी सुरक्षित हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की तरफ से ड्रेन में गंदगी डालने वाले लोगों को चिह्नित कर उन पर कार्रवाई भी की जाएगी। इसके लिए कार्यकारी अधिकारी ने टीमों का गठन कर दिया है, जो आसपास के लोगों पर नजर रखेंगी। ड्रेन नंबर 8 शहर के बीच से गुजरती है। शहर और आसपास के गांवों से पानी की निकासी ड्रेन नंबर 8 में की जा रही है। वहीं ड्रेन की पटरी के नजदीक पुरानी सब्जी मंडी है। सब्जी मंडी के मासाखोर सब्जियों का कचरा ड्रेन में डाल देते हैं। ड्रेन के आसपास बने घर व दुकानों से भी लोग कूड़े को ड्रेन में डाल देते हैं। इससे ड्रेन की पटरी पर कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। इसका स्थायी समाधान करवाने के लिए नगर परिषद अब ड्रेन की दोनों पटरियों पर लोहे की जाली लगवाएगा।
ड्रेन के किनारे जाली लगाने से पहले इसकी सफाई करवाई जाएगी। ड्रेन और शहर की सड़कों पर गंदगी फैलाने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना।

फोटो 02 - ड्रेन नंबर 8 के अंदर पड़ी गंदगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें