फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आयरन मैन उप विजेता मन्नत सैनी का स्वागत

Thu, 20 Nov 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 08: सोनीपत के हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई में प्रतियोगिता में विजयी मन्नत सैनी को सम्मान
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय राई के बीएससी स्पोर्ट्स द्वितीय वर्ष के छात्र मन्नत सैनी ने लगातार दो महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। गोवा में हुई अंतरराष्ट्रीय आयरन मैन प्रतियोगिता में 33 देशों के लगभग 1300 प्रतिभागियों के बीच मन्नत ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मन्नत ने हरियाणा ओलंपिक्स में भी शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ में आयोजित ट्रायथलॉन स्प्रिंट डिस्टेंस स्पर्धा में उन्होंने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस पर कुलपति अशोक कुमार ने मन्नत सैनी को बधाई देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक प्रशिक्षण ढांचे, आधुनिक सुविधाओं और विद्यार्थी-केंद्रित दृष्टिकोण का परिणाम है कि मन्नत जैसे खिलाड़ी वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें