फोटो 01:सोनीपत के मुरथल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित हुए प्रोजेक्ट को दिखाते
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल की वास्तुकला विभाग के विद्यार्थियों की ओर से तैयार किए प्रोजेक्ट व कार्यों का राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन किया गया। कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।
इस दौरान रजिस्ट्रार डाॅ. अजय गर्ग, विभागाध्यक्ष प्रो. रवि, प्रो. विजय शर्मा, प्रो. शैलजा शिखरवार, प्रो. सतपाल, प्रो. निर्मला , प्रो. स्नेह व प्रो. ललित भी उपस्थित रहे।