फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आईपीएस आयुष यादव ने संभाला डीसीपी ईस्ट का कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। आईपीएस अधिकारी आयुष यादव ने मंगलवार को जिले में डीसीपी ईस्ट के पद पर कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने पुलिस व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण से जुड़ी प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी पुलिसिंग का भरोसा दिलाया। पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने आयुष यादव को बधाई दी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बेहतर बनाए रखना, अपराध पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा और सुविधा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करने और उनकी शिकायतों का तत्परता से समाधान करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

डीसीपी ईस्ट ने कहा कि सोनीपत पुलिस की कार्यप्रणाली और निर्धारित प्राथमिकताओं के अनुरूप पूरी जिम्मेदारी के साथ काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें