फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: किसान-मजदूर जन क्रांति रैली में पहुंचने का दिया न्योता

Sat, 21 Mar 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गांव आहुलाना में किसानों को किसान-मजदूर जन क्रांति रैली में पहुंचने का न्योता
विज्ञापन
गन्नौर। कुरुक्षेत्र में 23 मार्च को प्रस्तावित किसान-मजदूर जन क्रांति रैली को लेकर भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के ब्लाॅक अध्यक्ष बलजीत राठी ने गांव आहुलाना में लोगों को निमंत्रण दिया। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में किसानों और मजदूरों को एकजुट होने का संदेश देते हुए रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह समझौता किसानों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि कृषि क्षेत्र इसमें शामिल हुआ तो छोटे व मध्यम किसान अमेरिकी किसानों से प्रतिस्पर्धा में पिछड़ जाएंगे। अमेरिका में भारी सब्सिडी के चलते वहां के उत्पाद सस्ते पड़ते हैं जिससे भारतीय किसानों को अपनी उपज कम दाम पर बेचनी पड़ सकती है। साथ ही विदेशी डेयरी उत्पादों के आयात और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के बढ़ते प्रभाव से कृषि क्षेत्र पर संकट गहरा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें