फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: हर टोल प्लाजा पर होगी जांच, जिले की सीमा पर लगेंगे पुलिस नाके

Fri, 05 Jul 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर सतेंद्र गुप्ता।
विज्ञापन
सोनीपत। लगातार बढ़ रही लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने व बदमाशों को सलाखों के पीछे पहुंचाने के लिए नवनियुक्त पुलिस आयुक्त (सीपी) सतेंद्र गुप्ता ने पहल करते हुए मास्टर प्लान तैयार किया है। अब पुलिस की टीम जिले की सीमा में हाईवे पर लगाए गए टोल प्लाजा पर नाका लगाकर वाहनों की जांच करेगी। जिले की सीमा पर भी पुलिस नाके लगाए जाएंगे ताकि अपराधी वारदात को अंजाम देकर न निकल सके। युवाओं पर खास फोकस रहेगा।
विज्ञापन


सोनीपत में अचानक लूट की वारदात बढ़ गई हैं। बैंक की कैश वैन से नकदी लूट की वारदात हो या गाड़ी लूट और ब्रेड लेने आए दो वाहन चालकों से नकदी लूटी गई हुई। इसके अलावा भी बाइक, नकदी और मोबाइल लूट के मामले सामने आ रहे हैं। हाईवे और इनके आसपास के क्षेत्र में लूट की वारदात अधिक हुई। ऐसे में पुलिस आयुक्त सतेंद्र गुप्ता ने इन वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों संग मंथन किया। सोनीपत जिला की सीमा दिल्ली व उत्तर प्रदेश से सटी होने के चलते यहां वारदात कर निकल भागने में बदमाशों को आसानी होती है। ऐसे में नेशनल हाईवे व एक्सप्रेस-वे पर भी पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

हाईवे और एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की चेकिंग करने से जाम का संकट खड़ा होने का भय बन जाता है। ऐसे में पुलिस आयुक्त ने हाईवे पर स्थित टोल प्लाजा पर चेकिंग बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। टोल प्लाजा पर संदिग्ध वाहन सवारों को रोककर उनसे पूछताछ करना आसान हो जाता है। वहां हाईवे चौड़ा होने के कारण जाम की समस्या भी नहीं होगी। ऐसे में नाका लगाकर आसानी से जांच की जा सकेगी।
विज्ञापन


यहां लगाए जाएंगे पुलिस के नाके

सोनीपत की सीमा उत्तर प्रदेश के बागपत, दिल्ली के कुंडली और औचंदी बॉर्डर से लगी है। वहां पर नाके लगाए गए हैं। इसके साथ ही अब प्रदेश के अन्य जिलों से सटी सीमा पर भी पुलिस की चौकसी बढ़ाई जाएगी। पुलिस टीम रोहतक, पानीपत व जींद की सीमा पर सटे मार्गों पर भी नाके लगाएगी।

युवाओं की कड़ी निगरानी, बुजुर्गों व महिलाओं पर होगी मेहरबानी

पुलिस आयुक्त ने हाईवे, एक्सप्रेस-वे व सीमाओं पर लगने वालों नाकों के दौरान युवाओं पर विशेष निगरानी रखने की योजना बनाई है। इसके तहत वाहन में सवार युवाओं को रोककर चेकिंग की जाएंगी। उनसे पूछताछ के बाद ही उन्हें जाने दिया जाएगा। हालांकि वाहन में अगर परिवार के सदस्य, महिलाएं व बुजुर्ग बैठे हैं तो उनकी चेकिंग को लेकर रियायत दी जाएगी। बुजुर्गों व महिलाओं को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी दी जाएगी।
यह हैं जिले में टोल प्लाजा
-नेशनल हाईवे-44 पर भिगान चौक

-नेशनल हाईवे-334 बी पर झरोठी गांव के पास

-केजीपी पर गांव जाखौली के पास
-केएमपी पर गांव बिंदरौली और पिपली के पास

वर्जन

लूट की वारदातों पर अंकुश के लिए विशेष योजना के तहत काम किया जा रहा है। इसके लिए अब टोल प्लाजा पर नाके लगाए जाएंगे। साथ ही जिला की सीमाओं की भी नाकाबंदी की जाएगी ताकि बदमाश वारदात को अंजाम देकर न भाग सके। सभी की जवाबदेही तय कर दी गई है, अपराध पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाएगा।
विज्ञापन


सतेंद्र गुप्ता, पुलिस आयुक्त सोनीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें