फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: दो पीएमश्री विद्यालयों की जांच, एक में मिलीं खामियां

Thu, 22 May 2025 01:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना और जिला परियोजना संयोजक सुजाता खत्री के नेतृत्व में टीम ने गांव दातौली स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और गांव बेगा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

टीम ने समग्र शिक्षा के तहत जारी किए गए बजट व उसके खर्च की जानकारी ली। साथ ही सभी प्रयोगशालाओं, कक्षा कक्ष, हर्बल पार्क, किचन गार्डन, पर्यटन प्रयोगशाला व प्राथमिक कक्षाओं की जांच की। टीम ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापक कक्षा में पाए गए।
प्रयोगशालाओं का रखरखाव सही तरीके से किया गया था। हर्बल पार्क में एलोवेरा, करी पत्ता, इलायची, आंवला, हारसिंगार, शतावर व सौंफ आदि के हर्बल पौधे लगाए गए हैं। इनकी देखरेख यूथ एंड इको क्लब प्रभारी की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन

साथ ही टीम ने फाइन आर्ट्स प्रयोगशाला व गतिविधियों संबंधी रजिस्टर की जांच की। सुजाता खत्री ने समग्र शिक्षा के तहत की जाने वाली गतिविधियों की जानकारी ली। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रबंधन को कई सुझाव दिए, ताकि सभी योजनाओं का लाभ विद्यार्थियों को मिल सके।
अधिकारियों ने विद्यालय का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट आने पर प्राचार्य विवेक शर्मा, स्टाफ सदस्यों व विद्यार्थियों की सराहना की। टीम में खंड शिक्षा अधिकारी आजाद सिंह दहिया, जिला सहायक परियोजना संयोजक रूपेंद्र पूनिया, डॉ. अत्तर सिंह, तकनीकी समन्वयक सागर शर्मा, अकाउंटेंट निर्मल शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें