फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र हुड्डा और भाजपा के बीच इंटरनल पैक्ड : दुष्यंत

Fri, 27 Mar 2026 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
दुष्यंत चौटाला।
विज्ञापन
सोनीपत। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में जो हुआ वह कांग्रेस के लिए बेहद शर्मनाक है। कांग्रेस विधायकों की क्रॉस वोटिंग नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा का फेल्योर है। पिछले चार राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को केवल एक बार जीत मिली है। इससे साफ है कि भूपेंद्र हुड्डा का भाजपा के साथ इंटरनल पैक्ड है ताकि उनके सीबीआई के जो मामले चल रहे हैं डिस्पोज ऑफ हो जाए।
विज्ञापन

गति दिनों एजेएल मामले में भी उन्हें रिलीफ मिला है। अब तक सरकार एजेएल मामले में उस जजमेंट के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील पर नहीं गई है। यह साफ दिखाता है कि भाजपा व भूपेंद्र हुड्डा के बीच गिव एंड टेक चल रहा है।

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने भूपेंद्र हुड्डा को 37 विधायकों का नेता बनाया है। इनमें 9 खिलाफ में चले गए। ऐसी स्थिति में तो उन्हें खुद ही नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि खड़गे की जगह मैं होता तो शाम को उनका इस्तीफा खुद मांग लेता। मगर ये कांग्रेस के लीडरशिप की कमजोरी दिख रही है कि वे फैसले ले नहीं पाती है। यह कांग्रेस की कमजोरी है कि जो अपने ही नेतृत्व और उनकी पार्टी को कमजोर कर रही है, उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन


कोविड से भी बड़ा संकट हो सकता है पेट्रोलियम पदार्थों की कमी



दुष्यंत ने कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों का संकट है। अगर नहीं होता तो सरकार क्यों शहरी क्षेत्र में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद सिलिंडर देने का प्रावधान किया है। यदि गैस की कमी नहीं है तो राशन डिपो पर फिर से केरोसिन क्यों बेचा जा रहा है। पेट्रोलियम पदार्थों की क्राइसिस कोविड से भी बड़ी हो सकती है क्योंकि कोविड के दौरान चूल्हे तो जल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस संकट से सभी को मिलकर लड़ना होगा। साथ ही केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए यह संकट और न बढ़े। केंद्र सरकार गंभीरता से अपनी सप्लाई सिक्योर करने का काम करे और ब्लैक मार्केटिंग आदि पर प्रभावी कार्रवाई करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें