फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: आढ़तियों के विरोध के चलते टली सब्जी मंडी की शिफ्टिंग

Fri, 27 Mar 2026 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की सब्जी मंडी में द सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन के साथ बैठक
विज्ञापन
सोनीपत। कामी रोड स्थित सब्जी मंडी को रोहतक रोड स्थित नई मंडी में शिफ्ट करने की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में है। आढ़तियों के विरोध और बुनियादी सुविधाओं के अभाव को देखते हुए विधायक निखिल मदान ने प्रशासनिक दखल देकर किसान शेड हटाने की प्रस्तावित बोली रद्द करवा दी है।
विज्ञापन

द सोनीपत फ्रूट एंड वेजिटेबल कमीशन एजेंट्स एसोसिएशन की बैठक में व्यापारियों ने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक निखिल मदान को मांगपत्र सौंपा। आढ़तियों ने विधायक को मांगपत्र सौंपते हुए बताया कि नई अनाज मंडी में बिजली, पानी, पार्किंग और पर्याप्त शेड जैसी सुविधाओं की कमी है।
साथ ही, गांव बैंयापुर से गुजरने वाला संकरा रास्ता बड़ी गाड़ियों के लिए उपयुक्त नहीं है। एसोसिएशन के प्रधान कुलदीप सहरावत और उपप्रधान मयंक चौधरी (मोनू) ने कहा कि बिना तैयारी के शिफ्टिंग से व्यापार चौपट हो जाएगा। सब्जी मंडी में बने शेड की हालत काफी जर्जर हो चुकी है, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


आढ़तियों ने बताया कि अनाज मंडी के पास नई सब्जी मंडी में अभी पानी, बिजली, पार्किंग और पर्याप्त शैड जैसी बुनियादी सुविधाएं पूरी नहीं हैं। ऐसे में वहां कारोबार करना मुश्किल होगा। आढ़तियों का कहना है कि बिना पूरी तैयारी के शिफ्टिंग करने से व्यापारियों और किसानों दोनों को नुकसान होगा। उन्होंने मांग रखी कि पहले सभी जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएं, उसके बाद ही मंडी शिफ्ट की जाए।
विधायक निखिल मदान ने आढ़तियों को आश्वस्त दिया कि जब तक नई मंडी में सभी अड़चनें दूर नहीं होती और व्यापारियों की सहमति नहीं बनती, तब तक शिफ्टिंग नहीं की जाएगी। विधायक के इस भरोसे के बाद आढ़तियों ने अपना विरोध वापस ले लिया है। इस दौरान पदाधिकारी इंद्र गुप्ता सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें