गोहाना के गुढ़ा रोड पर काठ मंडी स्थित आर्य समाज मंदिर में आर्य प्रशिक्षण सत्र उपस्थित आर्यवीर।
गोहाना। राष्ट्रीय आर्य निर्मात्री सभा सोनीपत ने आर्य समाज मंदिर गोहाना में दो दिवसीय आर्य प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। आचार्य परमेश व वीरवसू ने बताया कि हम सब किस प्रकार राष्ट्र की सुरक्षा कर सकते हैं। राष्ट्र की सुरक्षा बौद्धिक और शारीरिक रूप से समर्थ युवक ही कर सकता है।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को धर्म को जानकर उस पर अवश्य ही चलना चाहिए। पाखंड और अंधविश्वास से बचना चाहिए। सत्र के समापन पर यज्ञोपवीत ग्रहण कर वेद मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शिविर में आर्य निर्मात्री सभा के अध्यक्ष जगदेव व महिपाल, सुरेंद्र, आजाद, विकास, रविंद्र, राम अवतार के अलावा आर्य समाज मंदिर सभा के अध्यक्ष धर्मपाल आर्य, सत्यनारायण आर्य तथा आजाद सिंह दांगी व राष्ट्रीय वैदिक परमार्थ ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामेश्वर दास सैनी ने सहयोग दिया।