गन्नौर। भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. अर्चना गुप्ता का भाजपा युवा मोर्चा के जिला सचिव अंकित मल्होत्रा ने निवास पर शिष्टाचार भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। डाॅ. अर्चना गुप्ता ने पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। अंकित मल्होत्रा ने प्रदेशाध्यक्ष को क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। अंकित मल्होत्रा ने संगठन के निर्देशों के अनुरूप कार्य करने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर तरुण चुघ, अंकुर, पार्षद अजय सरोहा आदि मौजूद रहे। संवाद