फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: प्राथमिक शिक्षकों को प्रिंट रिच प्रतियोगिता के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश

विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के मॉडल टाउन ​स्थित ​शिक्षा विभाग के कार्यालय में जिला परियोजना क्रियान्वयन इका
विज्ञापन
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित शिक्षा विभाग के कार्यालय में जिला परियोजना क्रियान्वयन इकाई (डीपीआईयू) की मासिक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी रचना बाना व जिला परियोजना समन्वयक सुजाता खत्री ने की। सुजाता खत्री ने प्राथमिक शिक्षकों को विभाग की ओर से संचालित प्रिंट रिच प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करने की बात कही।
विज्ञापन

जिन विद्यालयों ने विभाग की ओर से जारी गूगल फॉर्म नहीं भरा, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी खंड शिक्षा अधिकारी, खंड रिसोर्स समन्वयक, खंड एफएलएन समन्वयक के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा कर अहम निर्णय लिए गए।
उन्होंने बताया कि विभाग ने क्लस्टर, खंड, जिला व राज्यस्तर पर सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए प्रिंट रिच प्रतियोगिता का संचालन किया गया है। इनमें शिक्षकों को अपनी कक्षा के प्रिंट रिच को पहले वीडियो के माध्यम से दिखाया जाना है। इसके बाद चयनित शिक्षकाें की जिला व राज्य स्तर पर प्रतियोगिता करवाई जाएगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक मनोज वर्मा ने खंड गोहाना, कथूरा व मुंडलाना में खंड परियोजना क्रियान्वयन इकाई की बैठक लेकर शिक्षकाें को प्रतियोगिता संबंधी दिशा-निर्देश दिए। सभी को प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि 25 जुलाई को खंड सोनीपत व राई में खंड क्रियान्वयन इकाई की बैठक होगी।
निदेशालय से राज्य परियोजना क्रियान्वयन इकाई की सदस्य बुला कालड़ा ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से विद्यार्थियों के अधिगम स्तर पर चर्चा की।
जिला परियोजना समन्वयक सुजाता खत्री ने अधिकारियों को अपने खंडों के विद्यालयों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान, सभी खंड संसाधन समन्वयक, संपर्क फाउंडेशन से जिला नोडल अधिकारी सोनाली मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें