फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: राजकीय और निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें लगाने के दिए निर्देश

Sat, 12 Apr 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
फोटो 21- सोनीपत के रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला शिक्षा अधिकारियों
विज्ञापन
सोनीपत। जिलाभर के निजी स्कूलों में निजी प्रकाशकों की पुस्तकें लगवाकर कमीशन का खेल खेला जा रहा है। ऐसे में अब हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से सभी राजकीय व निजी स्कूलों में अनिवार्य रूप से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान व प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की पुस्तकें लगवाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा विद्यालयों में विद्यार्थियों से अतिरिक्त फीस भी न वसूलने के निर्देश दिए गए हैं। अगर कोई स्कूल संचालन आयोग के निर्देशों को अनसुना करता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की टीम के सदस्य डॉ. मांगेराम व मीना कुमारी ने शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला शिक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी व सभी खंड (ब्लॉक) शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में आयोग के सदस्यों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी राजकीय व निजी स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकें अनिवार्य रूप से लगवाना सुनिश्चित करें। निजी स्कूलों को यह भी निर्देश दिए गए कि वह बच्चों पर अतिरिक्त शैक्षणिक भार न डालें, किसी भी अन्य पुस्तक का अनावश्यक रूप से प्रयोग न करें। साथ ही किसी भी छात्र से अतिरिक्त फीस वसूली नहीं की जानी चाहिए। फीस केवल फॉर्म छह के अनुसार ही ली जाए। ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह संबंधित स्कूलों का निरीक्षण कर इसकी रिपोर्ट समय पर आयोग के समक्ष पेश करें। अगर स्कूल संचालक फिर भी निर्देशों की अवहेलना करते हैं तो उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
टीम ने दो स्कूलों का भी किया निरीक्षण
हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्यों की ओर से शहर के होली चाइल्ड वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय व जानकीदास कपूर पब्लिक स्कूल का औचक निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए गए कि वह केवल एनसीईआरटी की पुस्तकें ही लगवाएं। विद्यार्थियों की स्कूल वर्दी में बार-बार बदलाव न किया जाए।

फोटो 21- सोनीपत के रेलवे रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिला शिक्षा अधिकारियों

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें