फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat News: ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस की कड़ी सुरक्षा के दिए निर्देश

Fri, 12 Sep 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान ने वीरवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस की कड़ी सुरक्षा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा संवेदनशील कार्य है। ऐसे में वेयर हाउस में निर्माण के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत कड़े सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं।

उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा प्रोटोकॉल के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने वेयरहाउस में सीसीटीवी, अग्निशमन व्यवस्था, कंट्रोल यूनिट एवं बैलेट यूनिट के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उनके साथ एसीयूटी योगेश दिल्हौर, राजनीतिक पार्टियों से श्रद्धानंद सोलंकी, डीआर मलिक, अशोक सरोहा, अशोक शर्मा, अमित मलिक, राजेश सरोहा, निर्वाचन तहसीलदार दिनेश कुमार, संजय श्रीवास्तव व वेदपाल चौहान भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें