फोटो 01. वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त ललित सिवाच व अन्य अधिकारी। संवाद
सोनीपत। मुख्य सचिव संजीव कौशल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से अवैध खनन व ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिए गठित राज्यस्तरीय टास्क फोर्स की बैठक ली। जिसमें उपायुक्त ललित सिवाच के साथ पुलिस व खनन अधिकारियों भी शामिल रहे।
मुख्य सचिव ने समीक्षा करते हुए जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की नियमित बैठक करवाने के निर्देश दिए। इस पर उपायुक्त ने भरोसा दिलाया कि जिले में अवैध खनन और ओवरलोडिंग नहीं होने देंगे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से जिलास्तरीय टास्क फोर्स कमेटी की बैठक करवाएं। जिससे अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर लगाम जारी रहे। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023-24 के अंतर्गत 15 जून, 2023 तक अवैध खनन व ओवरलोडिंग के मामले में 10 वाहन पकड़े, जिनमें से दो वाहनों को जुर्माना लगाकर छोड़ा गया और एक वाहन को सुपरदारी के माध्यम से छोड़ा गया। पकड़े गए वाहनों से 2.16 लाख रुपये की रिकवरी की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि अवैध खनन व ओवरलोडिंग में शामिल वाहनों को अधिक संख्या में जब्त किया जाए और ई-रवाना की भी जांच की जाए। इस दौरान खनन अधिकारी अनिल कुमार, ईटीओ संगीता डबास, जिला वन अधिकारी राजेश वत्स, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता गुलशन कुमार मौजूद रहे।