फोटो: मॉडल टाउन स्थित मॉडल संस्कृति स्कूल में छात्रों का कद मापते एनसीसी अधिकारी। स्रोत: स्कू
सोनीपत। मॉडल टाउन स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को 12 हरियाणा बटालियन एनसीसी की ओर से एनसीसी चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता व अनुशासन के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया। संचालन बटालियन के एनसीसी अधिकारी सूबेदार सतीश कुमार यादव, हवलदार विक्रम सिंह व जोगिंदर की ओर से किया गया।
चयन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों की शारीरिक क्षमता, अनुशासन, उत्साह व एनसीसी के प्रति रुचि के मूल्यांकन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सीटीओ निकेंद्र गुलिया ने विद्यार्थियों को एनसीसी के माध्यम से राष्ट्र सेवा, नेतृत्व क्षमता व अनुशासन के महत्व के प्रति प्रेरित किया। साथ ही बटालियन के अधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए चयनित विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।