फोटो: ऑपरेशन सिंदूर की वर्षगांठ पर बलिदानी स्मारक पहुंचकर नमन करते एनसीसी कैडेट्स व अन्य। संवाद
खरखौदा। गांव रोहणा में ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर विभिन्न बलिदानी स्मारक स्थलों पर शहीदों को नमन किया गया।
इस मौके पर सूबेदार वीरेंद्र ने कहा कि यह वह अवसर है जब देशवासियों को उन वीर सपूतों को नमन करने का मौका मिलता है जिन्होंने देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। वहीं युवा पीढ़ी को इन बलिदानी स्मारकों पर आकर प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान प्राचार्य ज्योति मलिक, उपप्राचार्य राकेश दहिया, एनसीसी अधिकारी संजय कुमार, कृष्णा, सीपीओ अनूप सिंह, हवलदार रामचंद्र व शहीद यशपाल की माता शांति देवी मौजूद रही। संवाद